महसी: शिवपुर ब्लाक क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था साइकिल से पूर्णागिरि के लिए रवाना, MLA प्रतिनिधि ने दिखाई झंडी
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांव से सैकड़ो श्रद्धालुओं का एक जत्था सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे साइकिल से पूर्णागिरि के लिए रवाना हुआ। विधायक प्रतिनिधि अमन कुमार वर्मा ने जत्था को हरी झंडी दिखाई। सभी श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए पूर्णागिरी दर्शन के लिए आगे बढ़े। ज्ञात हो कि इससे पहले भी श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरी के लिए रवाना हुआ है।