मंडी: शहर में एबीवीपी के सदस्यों ने 200 फीट तिरंगे के साथ यात्रा निकालकर
पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 मंडी शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 200 फीट तिरंगे के साथ यात्रा निकालकर पुलवामा हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। यह यात्रा वल्लभ कॉलेज मंडी से शुरू होकर ऐतिहासिक सेरी मंच पहुंचकर संपन्न हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थि परिषद के प्रदेश सह मंत्री विशाल ठाकुर ने कहा कि आज पुलवामा हमले को 5 साल का समय बीत चुका है। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।