मंडी: भाजपा सरकार आते ही बल्ह में बनेगा एयरपोर्ट,मंडी दौरे के दौरान बोले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही बल्ह में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा और मंडी के शिवधाम को भी हम ही बनाकर देंगे। हवाई अड्डे के लिए अभी तक 10 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं और मैं लगातार केंद्र से संपर्क बनाए हूं। सुक्खू सरकार इसे बंद नहीं कर सकती है। इस दौरान युवक व महिला मंडलों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया।