मंडी: पूर्व की भाजपा सरकार ने आनन-फानन में बना दी नगर निगम मंडी, लोग हो रहे परेशान: कांग्रेस मुख्य वक्ता आकाश शर्मा
Mandi, Mandi | Feb 13, 2024 हिमाचल कांग्रेस के मुख्य वक्ता आकाश शर्मा ने पूर्व की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा आनन-फानन में नगर निगम बना दी गई, पर अभी तक जो विकास कार्य होने थे वह नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। आज ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम का बोझ नहीं उठा सकते और टैक्स की अदायगी में विफल हैं।