मंडी: IIT मंडी का सिंक्यूबेटर अब दुर्गम क्षेत्रों में बचाएगा नवजात शिशुओं की जान : एसोसिएट प्रो. डॉ सत्वशील रमेश पोवार व केशव
Mandi, Mandi | Feb 13, 2024 आईआईटी मंडी ने एक नई तकनीक के इनक्यूबेटर सिंक्यूबेटर का बनाया है। आईआईटी मंडी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्वशील रमेश पोवार और छात्र केशव वर्मा ने बताया कि इस इनक्यूबेटर सिंक्यूबेटर में डिजीटल टेक्नोलॉजी पर कार्य किया गया है। इसे भारत के दुर्गम क्षेत्रों में हेल्थ केयर को बढ़ावा देने की जरूरत के हिसाब से बनाया गया है। इस इनक्यूबेटर को डॉक्टर भारत के किसी भी कोने से कंट्रोल कर सकते हैं।