मंडी: मंडी से दिल्ली जाने वाली तीन बसें आंदोलन के चलते दिल्ली में फंसी-आरएम हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी नरेंद्र सैनी
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 मंडी से दिल्ली जाने वाली तीन बसें आंदोलन के चलते दिल्ली में ही फंस गई हैं। दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बॉर्डर बंद करने के कारण तीन बसें दिल्ली में ही फंस गईं हैं जबकि अन्य बसों को मंडी में ही रोक दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक मण्डी नरेंद्र सैनी ने जानकारी दी।