मंडी: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को जिला मुख्यालय मंडी में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 लोकसभा आम चुनाव-2024 के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा आम निर्वाचन को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है। इसको लेकर बुधवार को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को जिला मुख्यालय मंडी में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।