हज़ारीबाग: उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया, नमूने लिए गए
आगामी मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय एवं एसीएमओ पदाधिकारी डॉ शशि जायसवाल के निर्देशानुसार आज रविवार 3 बजे खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश गुग्गी के द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।