हज़ारीबाग: ज़िले में चौकीदार के रिक्त पदों के लिए शारीरिक माप और जाँच परीक्षा में दौड़ संपन्न
हजारीबाग जिला अन्तर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दौड़ का दूसरा दिन संपन्न हुआ। आज के इस दौड़ में कल के बचे हुए अभ्यर्थी शामिल हुए । ज्ञातव्य हो कि चौकीदार पदों पर नियुक्ति के लिखित परीक्षा में कुल 677 उत्तीर्ण हुए है ।