हजारीबाग नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मचारी सूरज राम उम्र 26 साल का निधन टीबी की बीमारी से इलाज करने के दौरान हो गया। इसे लेकर नगर निगम के सभागार में सफाई शाखा के सभी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर दो मिनट का शोक सभा कर मृत कर्मचारी सूरज राम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।