हज़ारीबाग: राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में विशेष आयोजन
श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय के समक्ष आज शनिवार 3 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और आम जनमानस के बीच लड्डू का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल छाया रहा।