जमुई: चौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, युवक ने गोलीबारी का लगाया आरोप, 5 घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के चौरा गांव में सोमवार की रात 8 बजे के करीब जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हो गई। इस गोलीबारी में एक युवक के पैर में गोली लगने की जानकारी मिली है। जबकि दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हुआ है।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल युवक की पहचान चौरा निवासी वीरचंद्र मंडल का (26) पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई