जमुई: मनिअड्डा स्थित दौलतपुर मोड़ के पास बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटी घायल, डॉक्टर ने बेटी को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 मनिअड्डा स्थित दौलतपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मनिअड्डा निवासी लट्टू मांझी की पत्नी पारो देवी और पांच वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मां और बेटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नंदनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।