जमुई: जमुई कोर्ट के अधिवक्ता की एक्सिस बैंक के पास से बाइक चोरी, थाने में की गई शिकायत
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 जमुई कोर्ट के अधिवक्ता रंजन कुमार की बाइक बीआर- 46डी 3793 एक्सिस बैंक के पास खड़ी थी। तभी सोमवार की शाम 4 बजे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। पीड़ित अधिवक्ता रंजन कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम के सिलसिले में एक्सिस बैंक के पास सोमवार की शाम आए थे। तभी अज्ञात चोर द्वारा उसकी बाइक को चुरा लिया गया।