जमुई: डोमामरहड़ गांव के पास पूजा कर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डोमामरहड़ गांव के पास सोमवार की सुबह 9:00 बजे पूजा कर पुत्र के साथ लौट रही महिला अचानक बाइक से गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। उसके बाद आनन- फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।