जमुई: जमुई जिले के विभिन्न इलाकों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Jamui, Jamui | Jun 9, 2025 जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूकता, आत्मविश्वास और समाधान की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान किया है। सोमवार 9 जून को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक जमुई जिले के विभिन्न प्रखंड सदर, लक्ष्मीपुर, झाझा, सोनो, चकाई, खैरा, सिकंदरा एवं अलीगंज के 22 गाँवों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।