लालबर्रा: डोल ग्यारस पर लालबर्रा में भव्य शोभायात्रा आज, श्री बजरंग मंदिर समिति की तैयारी पूरी
लालबर्रा। डोल ग्यारस के पावन पर्व के अवसर पर श्री बजरंग मंदिर समिति, लालबर्रा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति पदाधिकारी पवन नामदेव ने 21 सितंबर को शाम 7 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डोल ग्यारस के शुभ अवसर पर मंगलवार, 22 सितंबर को शाम 4 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में भगवान श्री कृष्ण नगर का भ्रमण करते