प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
दिनांक – 29 सितंबर 2026
------------------------------
सेवा संकल्प अभियान के तहत नालंदा जिले में आयोजित किया जा रहा “आंगन मिलन” कार्यक्रम
बिहारशरीफ (नालंदा) सेवा संकल्प अभियान के तहत नालंदा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक विशेष “आंगन मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जनभागीदारी एवं समुदाय से जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसी क्रम में श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, नालंदा द्वारा इस्लामपुर प्रखंड में आयोजित “आंगन मिलन” कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं को प्रभावी ढंग से लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निर्धारित गतिविधियों के तहत स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों का स्वागत एवं उनके माता-पिता/अभिभावकों का आमंत्रण, बच्चों के पोषण एवं प्रोत्साहन के संबंध में अभिभावकों से संवाद तथा 2-3 लाभार्थी माताओं द्वारा विभिन्न योजनाओं से हुए बदलाव के अनुभव साझा किए गए।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, लाभुक एवं आशा दीदी को सम्मानित करते हुए सार्वजनिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
ए.एन.एम. एवं आशा के सहयोग से पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के संबंध में स्थानीय बोलचाल की भाषा में जानकारी दी गई तथा स्थानीय महिला समूहों की सहभागिता के साथ योजनाओं पर संवाद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों द्वारा खेल, गीत, कहानी एवं छोटी-छोटी प्रस्तुतियां भी दी गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि, रचनात्मकता एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को नियमित एवं प्रभावी रूप से संचालित करें।
जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित कर्मियों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजित गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो सहित समुचित दस्तावेजीकरण करने का निर्देश दिया गया है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
#AnganKaMilan
#samratchoudhary
#CMSamrat
75 views | Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026