Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
dpronalanda
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar Rajgir Wildlife Safari Department of Tourism, Government of Bihar
54 views |
Nalanda, Bihar
| Sep 29, 2026
MORE NEWS
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा के द्वारा आज दिनांक 29/09/2026 को आयुर्विद्या पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में किसान उच्च विद्यालय, धरहरा एवं श्री गांधी +2 उच्च विद्यालय, सिलाव में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया. इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम के बारे में सविस्तार बताया गया।इसमें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar State Health Society, Bihar Bihar Health Department Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar Rajgir Wildlife Safari Department of Tourism, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। दिनांक – 29 सितंबर 2026 ------------------------------ सेवा संकल्प अभियान के तहत नालंदा जिले में आयोजित किया जा रहा “आंगन मिलन” कार्यक्रम बिहारशरीफ (नालंदा) सेवा संकल्प अभियान के तहत नालंदा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक विशेष “आंगन मिलन” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जनभागीदारी एवं समुदाय से जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, नालंदा द्वारा इस्लामपुर प्रखंड में आयोजित “आंगन मिलन” कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं को प्रभावी ढंग से लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित गतिविधियों के तहत स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों का स्वागत एवं उनके माता-पिता/अभिभावकों का आमंत्रण, बच्चों के पोषण एवं प्रोत्साहन के संबंध में अभिभावकों से संवाद तथा 2-3 लाभार्थी माताओं द्वारा विभिन्न योजनाओं से हुए बदलाव के अनुभव साझा किए गए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, लाभुक एवं आशा दीदी को सम्मानित करते हुए सार्वजनिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ए.एन.एम. एवं आशा के सहयोग से पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के संबंध में स्थानीय बोलचाल की भाषा में जानकारी दी गई तथा स्थानीय महिला समूहों की सहभागिता के साथ योजनाओं पर संवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों द्वारा खेल, गीत, कहानी एवं छोटी-छोटी प्रस्तुतियां भी दी गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि, रचनात्मकता एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को नियमित एवं प्रभावी रूप से संचालित करें। जिला प्रशासन द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित कर्मियों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजित गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो सहित समुचित दस्तावेजीकरण करने का निर्देश दिया गया है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #AnganKaMilan #samratchoudhary #CMSamrat
Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान:- नालंदा। जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा। ................................................ नालंदा में उद्योग वार्ता का आयोजन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश 12 TPH क्षमता के CBG प्लांट एवं कोल्ड चेन युक्त मल्टी-लेवल वेयरहाउस के लिए BIADA भूमि आवंटन की मांग बिहारशरीफ, 29 सितंबर 2026: नालंदा जिले में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को समाहर्ता कार्यालय में जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, नालन्दा की अध्यक्षता में ‘उद्योग वार्ता’ का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन जिला उद्योग केंद्र, नालंदा के महाप्रबंधक धनजी कुमार ने किया। नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों, प्रमुख औद्योगिक प्रतिनिधियों एवं स्थानीय उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जिले के औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया। *उद्यमियों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें एवं मुद्दे* नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल अकेला ने नालंदा जिले के उद्यमियों एवं उद्योग जगत से जुड़ी बुनियादी समस्याओं, प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखा। 1. BIADA भूमि की उपलब्धताः जिले में 12 TPH (टन प्रति घंटा) क्षमता का अत्याधुनिक सीबीजी (Compressed Bio-Gas) प्लांट स्थापित करने तथा कृषि व औद्योगिक उत्पादों के सुरक्षित भंडारण हेतु कोल्ड चेन सुविधा से युक्त मल्टी-लेवल वेयरहाउस (Multi-Level Warehouse with Cold Chain) के निर्माण के लिए बियाडा (BIADA) की उपयुक्त भूमि शीघ्र आवंटित करने का आग्रह किया गया। 2. बिजली आपूर्ति में सुधारः औद्योगिक इकाइयों के सुचारू संचालन हेतु निर्बाध, स्थिर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, जिससे उत्पादन लागत में कमी आ सके। 3. यातायात एवं जाम की समस्या का निदानः- शहर और औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन में हो रही देरी को देखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने की मांग की गई। *जिलाधिकारी की पहल व निर्देशः* चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों, समस्याओं व सुझावों को अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने बैठक में ही उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उद्यमियों की व्यावहारिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और समयबद्ध निवारण किया जाए। साथ ही बियाडा भूमि आवंटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मामलों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक धनजी कुमार, नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल अकेला, उद्योग विस्तार पदाधिकारी (EDO) अमरिंदर भूषण प्रसाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैंकिंग एवं उद्योग प्रभारी अजय गुप्ता सहित संगठन के अन्य वरीय पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी तथा संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। दिनांक -28 सितंबर 2026 --------------------------------- निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम के तहत नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित बिहारशरीफ (नालंदा) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के “निधि आपके निकट 2.0” कार्यक्रम के तहत आज नालंदा समाहरणालय स्थित शहीद हरदेव भवन में बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजितेश कुमार, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, आंचलिक कार्यालय, पटना ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों के नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों की भविष्य निधि से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं एवं प्रावधानों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना है। बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम, 1952 (EPF & MP Act, 1952) से आच्छादित विभिन्न विभागों/प्रतिष्ठानों के नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित जिले के epf से संबंधित कर्मचारियों द्वारा भविष्य निधि से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विषयों को रखा गया तथा उनके समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री अजितेश कुमार ने संबंधित नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों से अपील की कि भविष्य निधि से जुड़े मामलों के समाधान तथा योजनाओं की जानकारी के लिए निधि आपके निकट 2.0 जैसे कार्यक्रमों का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के माध्यम से नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि से संबंधित सेवाओं, प्रावधानों एवं समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। बैठक का उद्देश्य भविष्य निधि सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाना तथा नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों की समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस बैठक में नालंदा जिले ESIC के शाखा प्रबंधक श्री संतोष कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच नालंदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नालंदा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नालंदा, नजारत उपसमाहर्ता नालंदा, एवं ईपीएफओ से संबंधित तथा अन्य विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India
Nalanda, Bihar | Sep 28, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय,नालंदा। दिनांक -28/09/2026 --------------------------------- ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण बिहारशरीफ (नालंदा) जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार विद्यार्थी द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, सब्बैत, नालंदा में अध्ययनरत छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया। पोशाक प्राप्त होने पर छात्राओं में उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। इस अवसर पर जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि सभी छात्राएं नियमित रूप से पढ़ाई करें तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती हैं। विद्यालय में छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी खेल मैदान के निर्माण की दिशा में आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी ने विद्यालय में जीविका द्वारा संचालित रसोई का गहन निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं एवं छात्राओं से संबंधित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की भी जानकारी ली। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Minority Welfare Department, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 28, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा। .................................................. जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन 31 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 13 युवाओं का हुआ चयन बिहारशरीफ (नालन्दा), 28 सितंबर 2026 : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, नालन्दा के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर, बिहारशरीफ, नालन्दा में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की नियोजक कंपनी Hello Mobiles Pvt. Ltd. ने भाग लिया। रोजगार के इच्छुक कुल 31 अभ्यर्थियों ने जॉब कैम्प में भाग लेकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसमें से 13 युवाओं का चयन किया गया। जिला नियोजनालय द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि वे समय-समय पर आयोजित होने वाले जॉब कैम्प एवं रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar बिहार कौशल विकास मिशन Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 28, 2026
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations... - Nalanda News