प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,नालंदा।
दिनांक -28/09/2026
---------------------------------
ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण
बिहारशरीफ (नालंदा) जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार विद्यार्थी द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, सब्बैत, नालंदा में अध्ययनरत छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया।
पोशाक प्राप्त होने पर छात्राओं में उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई।
इस अवसर पर जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि सभी छात्राएं नियमित रूप से पढ़ाई करें तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती हैं।
विद्यालय में छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी खेल मैदान के निर्माण की दिशा में आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी ने विद्यालय में जीविका द्वारा संचालित रसोई का गहन निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं एवं छात्राओं से संबंधित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं की भी जानकारी ली।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Minority Welfare Department, Govt. of Bihar
1 views | Nalanda, Bihar | Sep 28, 2026