प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
..................................................
जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन
31 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 13 युवाओं का हुआ चयन
बिहारशरीफ (नालन्दा), 28 सितंबर 2026 : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, नालन्दा के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर, बिहारशरीफ, नालन्दा में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया।
जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की नियोजक कंपनी Hello Mobiles Pvt. Ltd. ने भाग लिया। रोजगार के इच्छुक कुल 31 अभ्यर्थियों ने जॉब कैम्प में भाग लेकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसमें से 13 युवाओं का चयन किया गया।
जिला नियोजनालय द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि वे समय-समय पर आयोजित होने वाले जॉब कैम्प एवं रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
बिहार कौशल विकास मिशन
Bihar Education Department
2 views | Nalanda, Bihar | Sep 28, 2026