_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मिर्जापुर पुलिस का एक्शन! महिलाओं-बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले दो मनचले गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 आलमपुर तिराहे बस स्टैंड के पास एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबोचे दोनों आरोपी!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सहारनपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना मिर्जापुर की एंटी रोमियो टीम ने सड़क से गुजरने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जनपदभर में चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने आलमपुर तिराहा बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कादिर पुत्र कुर्बान (करीब 26 वर्ष) और हादीन पुत्र सलीम (करीब 30 वर्ष), निवासी ग्राम आलमपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 358/26 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जा रहा है। - महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अभद्रता या अश्लील टिप्पणी के विरुद्ध जागरूकता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई जरूरी है!!_
Behat, Saharanpur | Nov 11, 2026