_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 गंगोह में मुस्लिम युवतियों के हिंदू युवकों से विवाह की खबर पर पुलिस का स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर वायरल दावे को CO गंगोह ने बताया भ्रामक!!*
*👉🏾👉🏾 पुलिस के मुताबिक, दूल्हे मुस्लिम समुदाय से ही हैं, मेवात क्षेत्र की परंपरा के चलते रखते हैं हिंदू नाम दोनों पक्ष एक ही जाति के, क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य!!*
*गंगोह/सहारनपुर*
_सोशल मीडिया पर थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह में मुस्लिम युवतियों का हिंदू युवकों से विवाह कराए जाने की खबर प्रसारित होने के बाद सहारनपुर पुलिस ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण जारी किया है।पुलिस के अनुसार, कुमारी रफ्शा एवं कुमारी गुलफ्शा नाम की युवतियों के विवाह जिन युवकों से कराए जा रहे हैं, वे मुस्लिम समुदाय से ही हैं और मेवात क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि मेवात में इन परिवारों में परंपरागत रूप से हिंदू नाम रखे जाते हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर विवाह को लेकर गलतफहमी पैदा हुई।CO गंगोह ने अपनी बाइट में स्पष्ट किया कि दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं तथा इस मामले में किसी प्रकार की संवेदनशीलता नहीं है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।सहारनपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी खबर पर बिना पुष्टि किए विश्वास न करें और भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें!!!_