_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 जंगल में प्रतिबंधित खैर के पेड़ों पर चला आरी का वार! रोशनपुर पेलो के जंगल में छिपाकर रखी मिली कटी लकड़ियां!!*
*👉🏾👉🏾 रात के अंधेरे में अवैध कटान की आशंका, वन विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर उठे सवाल!!*
*बादशाहीबाग/सहारनपुर*
_शिवालिक वन प्रभाग के बादशाहीबाग वन रेंज क्षेत्र में प्रतिबंधित खैर के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। रोशनपुर पेलो के समीप जंगल में खैर की कटी हुई लकड़ियां छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि लकड़ियों को जंगल के ऐसे स्थान पर छिपाया गया था, जहां सामान्य रूप से पहुंचकर उन्हें तलाशना भी आसान नहीं था।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में मिली ये लकड़ियां खैर के पेड़ों की हैं। आशंका जताई जा रही है कि पेड़ों को रात के अंधेरे में काटकर लकड़ियां एकत्रित की गईं और बाद में किसी वाहन के माध्यम से उन्हें बाहर ले जाने की तैयारी थी। हालांकि, कटान कब हुआ, कितने पेड़ काटे गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।इस मामले की जानकारी बादशाहीबाग रेंज के संबंधित बीट वन अधिकारी को भी दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।सवाल यह है कि आखिर जंगलों में प्रतिबंधित पेड़ों के कटान की कोशिशें कैसे हो रही हैं? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां एक ओर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों में इस तरह कटी हुई लकड़ियों का मिलना वन सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।खैर का पेड़ वन संपदा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यदि जंगलों में अवैध कटान की आशंका सही पाई जाती है तो यह केवल वन विभाग की संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि पर्यावरण और प्राकृतिक विरासत के साथ भी खिलवाड़ है।अब देखना यह है कि वन विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए क्या कदम उठाता है। जंगलों की सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित न रहे, इसके लिए प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है!!!#IllegalTreeCutting #KhairTreeCutting #SaveForestSaveNature #ForestConservation #IllegalLogging #ForestDepartment #EnvironmentalProtection #SaveGreenery #ProtectOurForests #WildlifeProtection #SaharanpurNews #SaharanpurPolice #MirzapurSaharanpur #RoshanpurPelo #UttarPradeshNews #BreakingNews #News7 #TheSaharanpurVoice #TruthWithNews7 #SachchaiKeSaathHardam