_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सहारनपुर पुलिस का सख्त पहरा! तेज रफ्तार वाहन चालकों पर चला कार्रवाई का डंडा, 150 वाहनों के चालान कर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना!!*
*👉🏾👉🏾 'ऑपरेशन सेफ स्पीड' के तहत इंटरसेप्टर से हुई चेकिंग, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने दी सख्त हिदायत!!*
_सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर विशेष अभियान चलाया। 'ऑपरेशन सेफ स्पीड' के तहत पुलिस टीम ने तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 150 वाहनों के चालान किए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी के निर्देशन एवं एसपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक इंटरसेप्टर के माध्यम से एक्सप्रेस-वे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए 150 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 3 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है सहारनपुर पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार बनाना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जल्दबाजी के बजाय सावधानी को प्राथमिकता दें, क्योंकि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है!!!_#SaharanpurPolice #SaharanpurTrafficPolice #DelhiDehradunExpressway #OperationSafeSpeed #SafeDriving #RoadSafety #TrafficRules #TrafficAwareness #SpeedLimit #Overspeeding #OverSpeedingChallan #TrafficEnforcement #RoadSafetyCampaign #RoadAccidentPrevention #DriveSafeStaySafe #SafeJourney #HighwaySafety #ExpresswaySafety #TrafficPoliceAction #InterceptorChecking #TrafficCheckingCampaign #ChallanDrive #UPPolice #UttarPradeshPolice #SaharanpurNews #SaharanpurBreakingNews #LatestNews #RoadSafetyFirst #FollowTrafficRules #AvoidOverspeeding #ResponsibleDriving #PublicSafety #SaveLives #StayAlertStaySafe #AccidentFreeRoads #TrafficManagement #News7 #TheSaharanpurVoice #TruthAlways #सच्चाई_के_साथ_हरदम