बड़ी सादड़ी: बड़ीसादड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, 150 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारी
बड़ीसादड़ी में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्ष जयश्री मीणा के निर्देशानुसार शिविर राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल लोहाखेड़ा और भागल में लगा। पैरालीगल वॉलेंटियर राधेश्याम मेघवाल व रमेशलाल प्रजापत ने संचालन किया।