बड़ीसादड़ी में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को तीन विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। समिति अध्यक्ष जयश्री मीणा के निर्देशन में पैरालीगल वॉलंटियर राधेश्याम मेघवाल ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जिया खेड़ी, शारदा विद्या मंदिर बोहेड़ा और राजकीय प्राथमिक स्कूल मानपुरा में जानकारी दी है।