चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ी सादड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रितंचंद जी का खेड़ा में लोकपाल ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और नरेगा कार्यों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला।