खींवसर: खींवसर में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
नागौर जिले के खींवसर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि के तौर पर रहे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्य बने रहने के लिए प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना अनिवार्य है।