खींवसर: खींवसर विधानसभा में सरपंचों ने वित्तीय स्वीकृति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नागौर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के सरपंचो ने बुधवार को वित्तीय स्वीकृति करवाने ने की मांग को लेकर नागौर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे। सरपंचों ने बताया कि खींवसर विधानसभा में राज्य सरकार ने 5 करोड़ के विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति रोक दी। जिसे वापस जारी करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।