खींवसर: खींवसर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से दस बजे तक रहेगी बंद
नागौर जिले के खींवसर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से दस बजे तक बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि खींवसर जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते खींवसर, प्रेमनगर, मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।