खींवसर: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दातिणा गांव में 68वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सोमवार देर रात खींवसर क्षेत्र के दातिणा गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान दातिणा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 68वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं आयोजन समिति द्वारा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।