खींवसर: खींवसर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी
नागौर जिले के खींवसर सहित आसपास के क्षेत्रों में कल मंगलवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि खींवसर जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते खींवसर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।