खींवसर: पांचौड़ी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
खींवसर की पांचौड़ी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पांचौड़ी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 18-09-2024 को तांतावास के छैलूसिंह को को जान से मारने की नियत से मारपीट करने व कैंपर गाड़ी पैरों पर चढ़ाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नरपतसिंह को गिरफ्तार किया।