अशोकनगर में मंगलवार को सुबह 11 बजे से आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिलेभर से आए 187 आवेदकों की समस्याएं सुनीं भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, बीपीएल सूची, बिजली बिल, इलाज के लिए आर्थिक सहायता सहित कई मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन सौंपे।