खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लिये गये दूध घी तथा मिठाईयों के नमूने
--
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम के द्वारा मुंगावली स्थित डेयरी तथा मिठाईयों की दुकानों मे सघन जांच कार्यवाही की गई । निरीक्षण के दौरान नगर पालिका मैदान के पास संचालित राधा रानी दूध डेयरी से पनीर तथा घी, बस स्टेण्ड स्थित विनोद होटल से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, प्रकाश होटल से मलाई बर्फी, बेसन लड्डू, यूज्ड कुकिंग ऑईल तथा पेडा और स्टेशन रोड स्थित कैलाश होटल से मावा, मावा बर्फी तथा मलाई टिकिया के नमूने जांच हेतु लिये जाकर राज्य शासन द्वारा अधिकृत प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे गये है । निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दुकानदारों को दुकानों में पर्याप्त साफ सफाई रखने, खाद्य पदार्थों को ढंक कर बेचे जाने एवं अखबारों में भोजन सामग्री को न दिये जाने के संबंध में निर्देश जारी करते हुये नियमों का पालन नहीं किये जाने पर कडी कार्यवाही किये जाने के संबंध में सूचित किया तथा प्रकाश होटल में बदबूयुक्त मिठाईयों के पाये जाने पर लगभग 10 किग्रा मिठाईयो का मौके पर ही विनष्टीकरण कराया गया ।
#ashoknagar