सारठ: आसनबनी पंचायत की मुखिया ने खराब स्वास्थ्य के चलते दिया इस्तीफा, देवर पंचायत सचिव व सहायक पर गड़बड़ी का आरोप
आसनबनी पंचायत की मुखिया रसोदी किस्कू ने मुखिया पद से इस्तीफ़ा दे दिया है और मामला प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी में DPRO को लिखे पत्र में मुखिया ने खराब स्वास्थ्य की वजह से दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाने और अपने देवर, पंचायत सचिव व सहायक पर उनका फर्जी हस्ताक्षर करके योजनाओं में गड़बड़ी करने का भी आरोप लगाया है।