*सरल " परियोजना के तहत युवा कृषको का 5 दिवसीय रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण संपन्न*
उज्जैन,16 सितंबर। सरल परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, उज्जैन में "रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से नेट हाउस में सुरक्षित सब्जी की खेती" विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गत दिनों सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह प्रशिक्षण संस्था प्रमुख डॉ. ए.के. दीक्षित के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें उज्जैन जिले के क्लस्टर क्षेत्र के कई प्रगतिशील युवा किसान एवं किसान महिलाएं सम्मिलित हुईं।
परियोजना का मुख्य उद्देश्य युवा किसान भाई-बहनों को खेती की ओर आकर्षित करना और खेती को व्यवसाय का स्वरूप देना है, ताकि युवा वर्ग नेट हाउस में सुरक्षित सब्जी की खेती कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण में ऑनलाइन, ऑफलाइन, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन एवं फील्ड विजिट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी:
- डॉ. ए.के. दीक्षित (प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर) ने शेड नेट हाउस में सुरक्षित सब्जी की खेती के मुख्य बिंदुओं पर विशेष चर्चा की।
- परियोजना की नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रेखा तिवारी ने प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन के विभिन्न स्वरूपों जैसे शेड नेट हाउस, पॉली हाउस, पॉलीनेट हाउस , लो टनल हाउस आदि के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, पौधों की हार्डवुड , सॉफ्ट वुड एवं सेमी सॉफ्टवुड से विभिन्न पौधे कैसे बनाया जाए इसका प्रात्यक्षिक बताया लघु एवं सीमांत कृषको हेतु कम लागत में बनाए जाने वाले नेट हाउस की जानकारी भी दी
- डॉ. हंसराज जाटव ने रोजगारोन्मुखी व्यवसाय में FPO के रोल पर प्रकाश डाला।
- डॉ. एस.के. सिंह ने जैविक खेती के घटकों की जानकारी दी जो सुरक्षित खेती में लागू किए जा सकते हैं।
- डॉ. आशीष बोबड़े ने संरक्षित सब्जी खेती में लगने वाले कीट, रोग एवं बीमारियों के प्रबंधन के बारे में बताया।
- डॉ. सविता कुमारी ने प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए जीवामृत, घनामृत, बीजामृत आदि घटकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।डॉ. मोनी सिंह ने सुरक्षित खेती से प्राप्त उत्पादों को एक्सपोर्ट के माध्यम से व्यवसाय को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र लहर से डॉ. करणवीर सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक ने नेट हाउस में उगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में विस्तृत से बताया
- डॉ. सी.पी.पचौरी संस्था प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र नीमच ऑनलाइन मोड़ से पॉलीहाउस में लगने वाले मिर्च एवं टमाटर के पौधों में रोगों के एवं बीमारी के बारे में विस्तृत से बताया साथ ही पॉलीहाउस बनाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस बारे में भी किसान भाइयों को जानकारी दी
- नक्षत्र भ्रमण के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग की नर्सरी एवं आगर मालवा के प्रगतिशील किसान भाई के प्रक्षेत्र पर भ्रमण कराया गया है
लगभग 35 प्रगतिशील युवा किसान और किसान महिला शामिल हुए
कार्यक्रम में क्लस्टर के सामगी, गोलवा, कल्याणपुर देवरा खेड़ी, बूचाखेड़ी चिंतामन जवासिया, बदरखा बाबाजी, लिंबापिपलिया , छावनी ,लक्ष्मीनारायण, बिछड़ोद आनंद खेड़ी, साकरी , गोपाली ,सेवर खेड़ी, जीतर खेड़ी, गुनाइजागीर, सरोला , सालाखेड़ी, बरखेड़ा नजिक एवं उज्जैन से लगभग 35 किसान भाई एवं किसान बहनो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे भविष्य के लिए लाभकारी बताया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh