💥उमरिया जिला अस्पताल से शहडोल रेफर प्रसूता ने एम्बुलेंस में दिया बेटे को जन्म
जिला अस्पताल से देर रात करीब 1 बजे शहडोल रेफर की गई प्रसूता ने अमहा के पास हाईवे पर एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर EMT पुष्पराज यादव और पायलट शिवम यादव ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा-बच्चा को करकेली अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद देर रात रेफरल और प्रसूता की स्थिति के आकलन को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर रेफर करने से पहले प्रसूता की स्थिति का कितना आकलन किया गया था? पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और संबंधित पक्षों का स्पष्टीकरण महत्वपूर्ण होगा।
📍 उमरिया, मध्यप्रदेश
JOURNALIST DEEPAK
#Umaria l #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #Ambulance Shahdol
Bandhogarh, Umaria | Sep 16, 2026