*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए यात्रा रवाना हुई*
उज्जैन जिले के 156 यात्री रवाना हुए
उज्जैन, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए बुधवार को उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र. 08 से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से तीर्थ यात्रा रवाना हुई।
सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत उज्जैन जिले के 156 तीर्थ यात्री हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया और शुभ यात्रा की मंगलकामनाएँ की गईं।
उल्लेखनीय है कि इनके साथ 03 अनुरक्षक भी भेजे गए। यात्रियों द्वारा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक श्री घनश्याम भारती, दिनेश परमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh