जयसिंहनगर: डोमहार में एक व्यक्ति की हुई हत्या मामले में एसडीओपी ब्यौहारी रवि प्रकाश कोल ने दी विस्तृत जानकारी
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमहार में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मृत अवस्था में घर पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। जिस पर एसडीओपी ब्यौहारी रवि प्रकाश कोल ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।