जयसिंहनगर: हाथी पहुंचा घाटी डोंगरी के पीछे आमानार के जंगल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
जिले के उत्तर वन मंडल के जयसिंहनगर वन परीक्षेत्र में हाथी फिर एक बार घाटी डोंगरी के पीछे आमानार के जंगल मे आ गया है जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आपको हम बता दें की हाथी जो कि दो दिन से आमानार के जंगल मे है और बताया जा रहा है कि हाथी जो कि छत्तीसगढ़ से अनूपपुर से होते हुए शहडोल के जंगलों से आमानार के जंगल पहुंचा हुआ है।