जयसिंहनगर: डोमहार गांव में एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई हत्या, मौके पर पुलिस मौजूद
सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमहार गांव में अज्ञात बदमाश द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि सुबह सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा मृतक के घर पर जाकर उसकी हत्या कर दी गई ,पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर अज्ञात के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज किया है।