जयसिंहनगर: आमानार के जंगल में उत्पात मचा रहे हाथी का रेस्क्यू करने में जुटा वन विभाग का अमला
जिले के उत्तर वनमंडल क्षेत्र के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आमानार के जंगल में उत्पात मचा रहे हाथी को रेस्क्यू करने के लिए शुक्रवार की सुबह से वन अमला जुटा हुआ है। हाथी पर काबू पाने उमारिया बांधवगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट से रेस्क्यू टीम आमानार पहुंची है, जहां ट्रेनी हाथियों का दल और वन विभाग का अमला रेस्क्यू में जुटा हुआ है।