जयसिंहनगर: घाटी डोंगरी के पीछे आमानार के जंगल से उत्पात मचा रहे हाथी को वन विभाग के अमले ने किया रेस्क्यू
जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत घाटी डोंगरी के पीछे आमानार गांव व जंगल क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हाथी का रेस्क्यू शनिवार को वन विभाग के अमले के द्वारा कर लिया गया है। बता दें कि काफी दिनों से हाथी क्षेत्र में उत्पात मचा रहा था जिसे रेस्क्यू कर कान्हा नेशनल पार्क में छोड़ने के लिए वन विभाग का अमला रवाना हो गया है।