जयसिंहनगर: आमानार एवं कतिरा में उत्पात मचा रहे हाथी पर लगाम कसने बांधवगढ़ से पहुंचे चार ट्रेनी हाथी, रेस्क्यू में जुटा वन अमला
जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत घाटी डोंगरी के पीछे आमानार गांव एवं कतिरा के जंगल क्षेत्र में उत्पात मचा रहे बिगड़ैल हाथी का रेस्क्यू गुरुवार की शाम को जारी रहा। हाथी पर काबू पाने उमारिया बांधवगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट से रेस्क्यू टीम आमानार पहुंची है। जहां 4 ट्रेनी हाथी सहित एक दर्जन से अधिक वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हाथी का रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं।