प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने विकास भवन से कौशल विकास एवं दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विकास भवन से गुरुवार शाम 4 बजे कौशल विकास एवं दीनदयाल उपाध्याय कौशल्य योजना के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ लखनऊ से प्रदेश के समस्त जनपदों में योजना के प्रचार-प्रसार हेतु भेजा गया है। इस अवसर पर जिला समन्वयक और प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।