प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा बाजार में छत से गिरकर अधेड़ व्यक्ति घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
आसपुर देवसरा बाजार निवासी रफीक उम्र 60 वर्ष किसी काम से गुरुवार को छत पर गया हुआ था। बारिश के चलते छत पर अचानक उसका पैर फिसलने से वह ऊपर से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आ गई। परिजन उसे आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आए जहां इलाज के उपरांत चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।