प्रतापगढ़: बलीपुर के होटल ग्रैंड पैलेस में अनैतिक गतिविधियों के आरोप में होटल के प्रबंधक को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने होटल ग्रैंड पैलेस में अनैतिक गतिविधियों के आरोप में होटल के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है।कोतवाल ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया की सुहान खान पुत्र अमानतुल्ला निवासी ताला थाना कन्धई को होटल मैनेजर के पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया। होटल में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे सील कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।