प्रतापगढ़: बाबागंज आत्रेय स्कूल के सामने बाप-बेटे की पिटाई का वीडियो वायरल, मामला दर्ज
प्रतापगढ़ में दबंगों ने बाप-बेटे की पिटाई का मामला सामने आया है। दुकान का काउंटर बगल करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दोनों पर लात-घूंसों और बेल्ट से हमला किया। वीडियो गुरुवार दोपहर 3.30 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना बाबागंज आत्रेय स्कूल के सामने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।